सोसायटी संचालकों ने तार फैंसिंग कर आरक्षित की अपनी जगह
सिरोंज| मंडी में बने चना, मसूर और सरसों के समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र पर सोसायटी संचालकों ने तार फैंसिंग कर अपनी...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 05:00 AM IST
सिरोंज| मंडी में बने चना, मसूर और सरसों के समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र पर सोसायटी संचालकों ने तार फैंसिंग कर अपनी व्यवस्था जमाना शुरू कर दिया है। प्रशासन द्वारा नगर के एलबीएस कॉलेज और मंडी परिसर में चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। शुरूआती सप्ताह में इन खरीदी केन्द्रों पर खासी अव्यवस्था बनी हुई थी। यह अव्यवस्था अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है। मंडी परिसर में बने खरीदी केन्द्र पर प्रशासन द्वारा 3 सोसायटियों की खरीदी की जा रही है। परिसर में आने वाले किसानों की परेशानी को समझते हुए तौल केन्द्र संचालकों ने परिसर में तार फैंसिंग कर सोसाटियों को विभाजित कर दिया है। अलग-अलग सोसायटी की तौल के लिए अलग-अलग मैदान तैयार किए गए हैं। हालांकि इस व्यवस्था में तौल के लिए आरक्षित किए गए स्थान से ज्यादा स्थान का उपयोग हो रहा है। इसका खामियाजा मंडी में अपनी उपज विक्रय करने आने वाले किसानों और व्यापारियों को उठाना पड़ सकता है। तीन दिन से मंडी में विभिन्न अवकाश की वजह से समस्या दिखाई नहीं दे रही है। मंगलवार को यदि मंडी में आवक बढ़ती है तो प्रबंधन और सोसायटी संचालकों को परेशानी उठाना पड़ेगी।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Sironj News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: सोसायटी संचालकों ने तार फैंसिंग कर आरक्षित की अपनी जगह
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)