- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News 10 Km Drop In Air 30 Degree Drop In Cold Day And Night Temperature
10 किमी की गति से चली हवा से बढ़ी ठंडदिन आैर रात के तापमान में 3.0 डिग्री की गिरावट
उत्तर भारत से आई तेज सर्द हवा ने बीते 24 घंटों के भीतर शहर में भी ठंड का असर बढ़ा दिया है। बुधवार को दिनभर 2 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज ठंडी हवा चलती रही। दिनभर हल्के बादल भी छाए रहे। जिससे दिन के तापमान में 3.0 डिग्री की गिरावट आ गई, जिससे दिन में भी हल्की ठंडक बनी रही। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो सामान्य तापमान से 5.6 डिग्री कम है। इधर रात के तापमान में भी 3.0 डिग्री की गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। मंगलवार-बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री रहा, जो सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री कम है। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया हिमाचल, जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में एक हेवी सिस्टम 12-13 मार्च से सक्रिय होगा। इस कारण उत्तर से तेज हवा आ रही है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाने, तेज हवा चलने आैर बारिश होने की स्थितियां बन रही हैं। 14-15 मार्च से बादल छाने आैर तेज हवा चलने की संभावना है, जिससे फिर ठंड का असर भी बढ़ेगा।