141 शराब की दुकानाें के लिए एक ही टेंडर अाया
वर्ष 2020-21 के लिए जिले की देशी-अंग्रेजी शराब की 141 दुकानाें के लिए एक ही टेंडर अाया हैं। गुरुवार-शुक्रवार काे टेंडर खाेला जाना था लेकिन शासन ने तिथि अागे बढ़ाते हुए 16 मार्च कर दी।
अाबकारी विभाग के एडीईअाे अारएच पचाैरी ने बताया कि इस बार शासन के निर्देश हैं कि जिले की सभी दुकानें एकल समूह व्यवस्था के तहत एक ही ठेकेदार काे दी जाएं। इन सभी दुकानाें के लिए शासकीय बाेली 438 कराेड़ रुपए की थी। ये राशि पिछले वर्ष की तुलना में 25 फीसदी बढ़ी हुई है। दुकानाें के लिए एक ही टेंडर अाया। ये टेंडर महाकाली ट्रेडर्स के नाम से अाया है।