पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News 3 Investigation At Mawa Shop Traders Said How Many Times Will I Check

3 मावा दुकान पर जांच, व्यापारी बोले- कितनी बार जांच करेंगे?

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मावा व्यापारियों के यहां पर जांच कर मावा के सैंपल लिए हैं। जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेष कुमार गुप्ता, बसंत दत्त शर्मा व बीएस देवलिया की टीम महाकाल मावा भंडार पर पहुंची। यहां से मावा का सैंपल लेने के बाद टीम ने खंडेलवाल मावा भंडार पर जांच की और सैंपल लिए। मदन कुमार मावा भंडार से भी मावा के सैंपल लिए हैं। व्यापारियों ने फूड सैफ्टी अधिकारियों से कहा, कितनी बार सैंपल लेंगे और जांच करेंगे। अधिकारियों ने कहा, जांच जारी रहेगी, आप लोग गुणवत्ता का मावे का विक्रय करें। टीम ने ढाबारोड स्थित पारसमणि किराना दुकान से खोपरा बुरा के सैंपल लिए हैं। यह दुकान टी सेंटर के नाम से संचालित होती है। इसके पहले टीम ने तराना, महिदपुर रोड, महिदपुर घट्टिया में भी जांच की।

खबरें और भी हैं...