- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News 30 Lakh Books In Madhav College Canceled Because Examinations Have Started Now Come To Distribute
माधव कॉलेज में 30 लाख की िकताबें रद्दी, क्योंकि परीक्षाएं शुरू, बांटने के लिए अब आई
कॉलेजों में पढ़ने वाले एससी-एसटी विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा देने के नाम पर शुरू हुई बुक बैंक योजना में इस साल बड़ी गड़बड़ी हुई है। अगस्त-सितंबर में विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण किया जाना था लेकिन मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी ने दिसंबर-जनवरी में कॉलेजों में किताबें पहुंचाई। कॉलेज अब मार्च में इन्हें बांट रहा है, जबकि इनमें से कुछ विषयों की तो वार्षिक परीक्षा ही हो गई।
अकेले माधव कॉलेज में डेढ़ हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को पुस्तकें नहीं मिल सकी हैं। जबकि बीए आैर बीकॉम की तृतीय वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। बुक बैंक योजना में प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को 1500 रुपए की पुस्तकें आैर 500 रुपए की स्टेशनरी नि:शुल्क दी जाती है। इस आधार पर एक कॉलेज में 30 लाख रुपए से ज्यादा की पुस्तकें अब रद्दी हो चुकी हैं, जिसका विद्यार्थियों को लाभ ही नहीं मिल सका। कॉलेज के लाइब्रेरियन रमेश मगरे ने बताया अगस्त-सितंबर में अकादमी को प्रस्ताव भेजा जा चुका था। 15 जनवरी को किताबें आईं। 3 फरवरी से वितरण शुरू कर दिया था। वहीं बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा शुरू हो चुकी है। अन्य परीक्षाएं भी 19, 20 आैर 21 मार्च से होना है, ऐसे में अब इन किताबों का आैचित्य ही नहीं है।
बीए-बीकॉम तृतीय वर्ष में फाउंडेशन का पेपर दे चुके विद्यार्थियों को अब मिलेगी किताबें
माधव कॉलेज में इन्हें मिलना है किताबें
एससी के कुल पात्र विद्यार्थी
1913
एसटी के कुल पात्र विद्यार्थी
438
विधि पाठ्यक्रम के पात्र विद्यार्थी
120
पात्र विद्यार्थी
2471
विद्यार्थियों को पुस्तकें मिली
963
अब तक पुस्तकें नहीं मिली
1508
शहर के दूसरे कॉलेजों को भी देरी से मिली किताबें
माधव साइंस - कॉलेज में एससी के 618 आैर एसटी के 208 विद्यार्थियों को किताबें मिलना थी। 17 दिसंबर 2019 को किताबें प्राप्त हुईं। दिसंबर से ही वितरण शुरू हुआ लेकिन 50 विद्यार्थी भी किताबें लेने नहीं पहुंचे।
कन्या स्नातकोत्तर- कॉलेज में एससी आैर एसटी की 948 पात्र छात्राओं को किताबें मिलना थी। जनवरी में किताबें आईं आैर 13 जनवरी से वितरण शुरू हो सका। सभी को पुस्तकें दे दी गई है।
कालिदास कन्या- कॉलेज में एससी आैर एसटी की 350 छात्राओं को किताबें मिलना थी लेकिन जनवरी में कॉलेज को किताबें मिल सकी। कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि सभी को वितरण हो गया है।
माधव कॉलेज की लाइब्रेरी में रखी पुस्तकें। कई किताबों के बंडल ही नहीं खुले।
एक सप्ताह में बांट देंगे
डॉ.मंसूर खान,
प्रभारी प्राचार्य, माधव कॉलेज
बुक बैंक योजना : यह सामग्री
{कॉमन किताबें - हिंदी आैर अंग्रेजी व्याकरण, आज भी खरे हैं तालाब, ब्रह्मांड की कुछ झलकें, बलिदानी गांधी, वंदनीय बापू व चित्रोपम गांधी।
{विषय की पुस्तकें - पाठ्यक्रम के विषयों पर आधारित 5 से 10 पुस्तकें।
{स्टेशनरी - 300 पेज वाली 8 कॉपियां, 5 पेन आैर 1 बैग।