पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News 35 Teams Will Keep An Eye On Hoodies Speed Control With 60 Stopper

हुड़दंगियों पर नजर रखेंगी 35 टीमें, 60 जगह स्टापर से स्पीड पर कंट्रोल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन | धुलेंडी पर्व के लिए सभी थाने व रिजर्व बल समेत 750 पुलिसकर्मियों को सोमवार शाम से शहर में तैनात कर दिया। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए 35 मोबाइल टीम लगाई गई। हादसे न हाे इसके लिए वाहनों की गति कम करने के लिए शहरभर में 60 जगह पर स्टापर लगाकर जिगजेग बनाए हैं। सौ जगह फिक्स पाइंट बनाए हैं, जहां एक अधिकारी के साथ दो आरक्षकों की ड्यूटी लगाई है। अश्वारोही दल की तीन पार्टी शहर में घूमेगी। कंट्रोल रूम पर सीसीटीवी से पूरे पर नजर रखने के लिए पहली बार एएसपी की ड्यूटी लगाई गई। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया जिगजेग पर ट्रैफिक व नगर सुरक्षा समिति सदस्य भी तैनात रहेगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रथ एनालाइजर मशीन से जांच कर जुर्माना किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...