पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News A Mute Girl Is Freed From Home Confinement And Sent To A One Stop Center

मूकबधिर युवती को घर की कैद से मुक्त करा वन स्टॉप सेंटर भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कानीपुरा रोड निवासी परिवार द्वारा मूकबधिर बेटी को जंजीर से बांधकर बंधक बनाकर रखने की सूचना पर शुक्रवार को मूकबधिर पुलिस सहायता केंद्र इंदौर की टीम जांच करने आई। चिमनगंज थाना टीआई जितेंद्र भास्कर व चाइल्ड लाइन की टीम के साथ इंदौर से आए अधिकारी कानीपुरा युवती के घर पहुंचे।

ढाई घंटे तक मूकबधिर युवती व उसके परिजनों से बात की। परिजनों का कहना था कि मूकबधिर युवती घर में रखे एक लाख रुपए चुराकर परिचित मूकबधिर युवक को दे चुकी है। इसके अलावा उसने 37 हजार रुपए पेटीएम के माध्यम से युवक के खाते में भेजे। इतना सब होने के बावजूद उसे कभी बंधक नहीं बनाया न ही डांटा। दसवीं तक इंदौर में उसकी पढ़ाई करवाई लेकिन वह घर से भागने का प्रयास कर चुकी है इसलिए अब बाहर नहीं जाने देते। मूकबधिर पुलिस सहायता केंद्र इंदौर के प्रादेशिक समन्वयक ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया युवती परिजनों के साथ नहीं रहना चाहती थी इसलिए काउंसलिंग
के लिए उसे वन स्टॉप सेंटर भिजवाया गया। किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

खबरें और भी हैं...