पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News A Readymade Textile Businessman Who Went To Bathe With Friends Died Due To Drowning In Shipra River

दोस्तों के साथ नहाने गए रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी की शिप्रा नदी में डूबने से मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ रामघाट पर नहाने गए रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया इस कारण हादसा हुआ। महाकाल थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। संतराम सिंधी कॉलोनी निवासी अमर मूलचंदानी (42 साल)छत्रीचौक सिंधी क्लाथ मार्केट में कपड़े की दुकान संचालित करता था। मंगलवार को वह चार दोस्तांे के साथ रामघाट पर नहाने के लिए गया। यहां तैरते हुए गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी सांस फूल गई। उसने दोस्तों को आवाज दी, दोस्त बचाने पहुंचे तब तक वह पानी में डूब गया। शोर सुनकर तैराक मदद को पहुंचे व कुछ देर बाद अमर को नदी से निकाल लिया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। समाज के वासुदेव खत्री ने बताया अमर तैरना जानता था। वह शादीशुदा था और दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी रामघाट पर पहंुच गए थे। उनके सामने ही नदी से तैराकों ने शव निकाला। दोस्तों की जिद के चलते अमर नदी नहाने चला गया था, जिससे यह हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...