पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Add Three Additional Coaches Of General Category In 10 Trains

10 ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच लगाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन | गर्मी की छुटि्टयों में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने 10 ट्रेनों में अस्थाई रूप से सामान्य श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच लगाए हैं। यह सुविधा तीन महीने तक मिलेगी। मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार रतलाम मंडल से चलने वाली दस ट्रेनों में अस्थाई रूप से सामान्य श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच 10 मार्च से लगाए हैं। ट्रेन नं. 59341/593542 नागदा-बीना पैसेंजर, ट्रेन नं. 59317/ 59318 नागदा-उज्जैन पैसेंजर, ट्रेन नं. 59345/59346 रतलाम-नागदा पैसेंजर, ट्रेन नं. 59353/59354 नागदा-उज्जैन पैसेंजर और ट्रेन नं. 59306/ 59307 इंदौर-उज्जैन पैसेंजर में सामान्य श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
खबरें और भी हैं...