पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Additional Director Said Make All The Students Forged Examination In The College Itself

अतििरक्त संचालक बोले- जितने फॉर्म फॉरवर्ड किए, उन सभी विद्यार्थियों की कॉलेज में ही कराओ परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवासगेट स्थित शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में परीक्षा संचालन को लेकर चल रही खींचतान के बीच उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. आरसी जाटवा ने कॉलेज प्रबंधन को महाविद्यालय में ही परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब प्राइवेट फॉर्म जमा करने वाले करीब 800 विद्यार्थियों की परीक्षा अब माधव कॉलेज में ही होगी।

माधव कॉलेज में इस साल प्राइवेट फॉर्म जमा करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो जाने के कारण यह स्थिति बनी है। कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष में 933 नियमित विद्यार्थियों के अलावा 1138 विद्यार्थियों ने प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में फॉर्म जमा किए हैं। बीए द्वितीय वर्ष में 739 नियमित व 908 स्वाध्यायी एवं बीए तृतीय वर्ष में 555 नियमित व 557 स्वाध्यायी परीक्षार्थियों ने फॉर्म जमा किए हैं। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कॉलेज प्रबंधन ने 1400 के अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों की परीक्षा अन्य केंद्रों पर कराने के लिए विक्रम विवि को पत्र लिखा था। जिसके बाद विवि ने कालिदास कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय आैर लोकमान्य तिलक महाविद्यालय के केंद्रों पर 550 विद्यार्थियों को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। इस बीच अतिरिक्त संचालक डॉ. जाटवा ने आपत्ति लेते हुए कॉलेज में ही परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।

कॉलेज प्रबंधन को निर्देश


- डॉ. आरसी जाटवा, अतिरिक्त संचालक (उज्जैन-इंदौर संभाग), उच्च शिक्षा विभाग


- डॉ. जेएल बरमैया, प्रभारी प्राचार्य, माधव महाविद्यालय

खबरें और भी हैं...