पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Additional Water Will Be Done On Holi And Rangpanchami

होली और रंगपंचमी पर किया जाएगा अतिरिक्त जलप्रदाय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन | होली पर 10 मार्च और रंगपंचमी पर 14 मार्च को पीएचई पूरे शहर में अतिरिक्त जलप्रदाय करेगा। पीएचई के कंट्रोल रूम प्रभारी कमलेश कजोरिया के अनुसार होली पर मंगलवार को
दोपहर 1 से 2 और रंगपंचमी पर दोपहर 2 सेे 3 बजे तक एक-एक घंटा अतिरिक्त जलप्रदाय किया जाएगा। यह जलप्रदाय उन्हीं क्षेत्रों में होगा, जहां पर टंकियों से जलप्रदाय होता है। जिन क्षेत्रों में
सीधे पाइप लाइन से जलप्रदाय होता है वहां अतिरिक्त जलप्रदाय नहीं होगा। शहर की जिन कॉलाेनियों में सीधे मेन पाइप लाइन से जलप्रदाय किया जा रहा है, वहां पर नियमित जलप्रदाय किया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त जलप्रदाय नहीं होगा। जलप्रदाय से जुड़ी शिकायत पीएचई कंट्रोल रूम पर की जा सकती है।
खबरें और भी हैं...