- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Adish Became The Winner In Jsg39s International Singing Competition
जेएसजी की अंतरराष्ट्रीय गायन स्पर्धा में आदिश बने विजेता
उज्जैन | जैन सोशल ग्रुप (जेएसजी) इंटरनेशनल फेडरेशन की अंतरराष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता में उज्जैन के आदिश पिता राजेश जैन विजेता बने हैं। जैन सोशल ग्रुप उज्जैन मैत्री के संचालक यतीश बोहरा ने बताया जैन सोशल ग्रुप की गांधीधाम शाखा की ओर से गांधीधाम, सौराष्ट्र में सुर संग्राम: वॉइस ऑफ जेएसजी नाम से यह अंतरराष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता रखी गई थी। इसमें मप्र रीजन से विजेता के रूप में चयनित जैन सोशल ग्रप उज्जैन मैत्री के आदिश जैन ने भी सहभागिता की। प्रतियोगिता में चुने गए 25 प्रतिभागियों के बीच गायन स्पर्धा हुई। अन्य सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए आदिश ने फाइनल मुकाबला भी जीत लिया। अतिथियों के रूप में वरिष्ठ समाजजन कमल संचेती, राजेश शाह, बिरेन शाह, मनीष शाह, सेजल कोठारी, मुकेश पारीख, अमित जैन ने आदिश को विजेता ट्रॉफी आैर नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। उज्जैन आगमन पर जैन सोशल ग्रुप उज्जैन मैत्री के पदाधिकारियों ने आदिश का अभिनंदन किया।