पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Allocation Not Done Salary Of Teachers Of District Stalled

आवंटन नहीं हुआ, जिले के शिक्षकों का वेतन अटका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शासकीय स्कूलों के सहायक शिक्षक, शिक्षक व प्रधानाध्यापक को नहीं मिला

आवंटन नहीं होने से एक बार फिर प्राथमिक आैर माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों का वेतन अटक गया है। इन स्कूलों के सहायक शिक्षक, शिक्षक आैर प्रधानाध्यापकों को लगभग आधा माह बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं मिल सका है।

इसके पहले फरवरी में कई संकुलों में देरी से बिल प्रस्तुत किए जाने आैर आवंटन खत्म हो जाने के कारण वेतन मिलने में देरी हुई थी। अब मार्च में बिल तो समय पर प्रस्तुत हो गए लेकिन प्राथमिक आैर माध्यमिक स्कूलों के अंतर्गत आने वाले मद में आवंटन ही नहीं आया। जिसके कारण जिले के उज्जैन (शहर), उज्जैन (ग्रामीण), बड़नगर, तराना, घटि्टया, नागदा-खाचरौद, महिदपुर विकासखंडों में सहायक शिक्षक, शिक्षक आैर प्रधानाध्यापकों को वेतन भुगतान नहीं हो सका है। उज्जैन (शहर) विकासखंड के अंतर्गत ही 441 सहायक शिक्षक आैर 225 शिक्षकों को अब तक वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। जिससे इन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कतें उन शिक्षकों को आ रही है, जिन्होंने मकान, वाहन आदि की खरीदी के लिए लोन ले रखा है। इसकी मासिक किस्त सीधे उनके बैंक खातों से कट जाती है लेकिन तनख्वाह नहीं आने से उनकी किस्त भुगतान में देरी होने के साथ उन्हें पैनल्टी भी भुगतना पड़ेगी। उज्जैन (शहर) के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पीएन महाजन ने बताया समय पर बिल प्रस्तुत हो चुके हैं लेकिन आवंटन नहीं होने के कारण वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। आवंटन जारी होने के बाद ही वेतन मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...