- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Attachment Action Against Big Defaulters Will Intensify
बड़े बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई तेज होगी
उज्जैन | नगर निगम बड़े बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई तेज करेगा। निगम आयुक्त ने बुधवार को निगम के राजस्व अमले की बैठक में यह निर्देश दिए।
निगम आयुक्त ऋषि गर्ग ने भवन और भूमि स्वामियों को सचेत किया है कि जो करदाता कर जमा नहीं करवा रहे हैं, निगम उनके खिलाफ वसूली की कार्रवाई के साथ संपत्ति कुर्की की कार्रवाई करेगा। आयुक्त गर्ग ने संपत्ति और जलकर वसूली अमले को निर्देशित किया है कि वे बकायादारों की सूची अपडेट करें और खुद उनसे मिलकर टैक्स वसूली की कार्रवाई करें। जो भवन स्वामी टैक्स जमा
न करावें उनके खिलाफ वसूली संबंधी सख्त कार्रवाई करें। बड़े बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई तेज करें। चालू वित्तीय वर्ष का अंतिम माह चल रहा है। निगम संपत्तिकर और जलकर वसूली के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।