- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Authority Of The Legislative Assembly Question Holder Suspended
विधानसभा प्रश्न के दस्तावेज फेंकने वाला प्राधिकरण का कर्मचारी निलंबित
उज्जैन | विधानसभा प्रश्न का जवाब तैयार करने के लिए दस्तावेजों की फोटो कॉपी करवाने से इंकार करने व दस्तावेज फेंकने के मामले में बुधवार को यूडीए सीईओ सोजान सिंह रावत ने कर्मचारी नजीर खान को निलंबित कर दिया है। कर्मचारी ने सोमवार को ईई व स्टॉफ से विवाद भी किया था। जिसको लेकर हुई शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल ने विधानसभा में जेके नर्सिंग होम को लेकर प्रश्न लगाया है। जिसमें पूछा गया है कि आवासीय प्लाट पर व्यावसायिक निर्माण हो सकता है तथा प्लाट का संयुक्तिकरण हो सकता है क्या। इसके जवाब में यूडीए को विधानसभा में दस्तावेज भेजना है। यूडीए ईई घनश्याम शुक्ला ने सोमवार को कर्मचारी खान को दस्तावेजों की फोटो कॉपी करवाने के लिए कहा था। खान ने इनकार करते हुए दस्तावेज फेंक दिए थे। उसे समझाइश देने पहुंचे यूडीए के अन्य कर्मचारियों के साथ भी विवाद किया था। उसके बाद खान ने यह कहते हुए फोटोकॉपी कराने से इंकार कर दिया था कि अब ड्यूटी का समय पूरा हो गया है, फोटोकॉपी नहीं कराऊंगा। बुधवार को उसके के खिलाफ कार्रवाई के लिए संपदा अधिकारी जयदीप शर्मा ने नोटशीट तैयार की। सीईओ रावत ने कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।