खसरा काे लेकर जागृति सप्ताह कल से
राष्ट्रीय स्तर पर 16 मार्च खसरा दिवस के रूप में चिह्नांकित किया है। इसी कड़ी में जिले में 16 से 21 मार्च तक खसरा सप्ताह मनाया जाएगा। सीएमएचअाे डाॅ.अनुसुईया गवली सिन्हा ने बताया कि खसरा रोग साईक्लिकल ट्रेंड के अनुसार प्रत्येक चौथे वर्ष बीमारी माहमारी का रूप धारण करती है। जनजागृति के तहत बताया जाएगा कि ये खसरा रोग देवी प्रकोप नही है। गंभीर जानलेवा वायरस की बीमारी है। मिजल्स रूबैला का टीका 9 से 12 माह एवं दूसरा 16 से 24 माह में लगवाएं।