- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Bengaluru Resort Becomes Power Center Of State Politics Withdraws Calls From Legislators
प्रदेश की राजनीति का पॉवर सेंटर बना बेंगलुरू रिसॉर्ट, विधायकों से फोन भी वापस ले लिए
देश के तीन शहरों से दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट
समर्थन में झूम उठे.... टीवी स्क्रीन पर विधायकों ने एक साथ देखा सिंधिया का बीजेपी में ग्रैंड वेलकम सोशल मीडिया पर ये कयास लगाए जाते रहे हैं कि नाराज विधायक सिंधिया के साथ तो हैं, लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे। गुरुवार को भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत सभी विधायकों ने रेस्टोरेंट में एक साथ बैठकर देखा। सिंधिया के वेलकम को देख समर्थक मंत्री झूम उठे।
बिसाहूलाल भी पहुंचे
कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए दिग्विजय सिंह समर्थक रहे विधायक बिसाहू लाल सिंह भी गुरुवार की रात को बेंगलुरु पहुंच गए। अब गोल्फ़सायर रिसोर्ट में 20 विधायक ठहरे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार के चार मंत्री बेंगलुरु में डटे हुए हैं। कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार के शिव विहार वाले बंगले पर ऑपरेशन लोटस को फेल करने की रणनीति बनाई गई है।
मेरे बेटे से भी नहीं मिलने दिया
विधायक मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी ने कहा कि अपने बेटे से मिलने के लिए रोका। वो मुझसे बात करना चाहता था, लेकिन पुलिस ने जाने नहीं दिया। मंत्री के साथ बदतमीजी की गई। ये अन्याय है।
1. बेंगलुरू से
शैलेन्द्र सिंह चौहान
बेंगलुरू के रिसार्ट में सिंधिया खेमे के विधायकों से मिलने पहुंचे मंत्री जीतू पटवारी से हुए विवाद के बाद अब यहां की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। यहां जो विधायक ठहरे हैं, उनसे उनके मोबाइल फोन ले लिए हैं। उन्हें परिजन से भी बात करने की मनाही है। उधर, मनोज चौधरी और अन्य विधायकों को नए रिसॉर्ट में शिफ्ट करने की तैयारी है। अभी तक नए मोबाइल से विधायकों की परिजन से बात कराई जा रही थी, लेकिन इस पर भी रोक लगा दी गई है। मंत्रियों को रिसॉर्ट से बाहर निकलने की मनाही है और रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए भी उन्हें सुरक्षा घेरे में रखा जा रहा है। कमलनाथ सरकार के मंत्रियों के लगातार इस्तीफा दे चुके विधायकों से संपर्क की कोशिश से भाजपा को ऑपरेशन लोटस-2 फेल होने का डर सता रहा है। कर्नाटक पुलिस विधायकों की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने देना चाहती है। इसीलिए सिक्योरिटी का पहरा दोहरा कर दिया गया है। अगले 3 से 4 दिन विधायकों को यहीं रुकना पड़ सकता है। भाजपा सीधे फ्लोर टेस्ट के दिन विधायकों को रवाना करेगी। इसके लिए सीआरपीएफ की 4 टुकड़ियों को तैनात किया जाएगा।