- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Bhagwat Story On The Perfection Of Vivek Mishra Maharaj
विवेक मिश्र महाराज की सिद्धवट पर भागवत कथा
विवेक मिश्र महाराज की सिद्धवट पर भागवत कथा
उज्जैन | सिद्धवट तीर्थ पुरोहित एवं पुजारी महासभा द्वारा गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य महाराज के शिष्य विवेक मिश्र वृंदावन की भागवत कथा 14 से 20 मार्च 2020 तक प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक सिद्धवट मंदिर सभामंडप में होगी। आदित्य वाहिनी पीठ परिषद के संयोजक सुधीर चतुर्वेदी ने बताया पितृपक्ष में भागवत कथा का विशेष महत्व है।
विश्व उपभाेक्ता अधिकार दिवस कल मनाया जाएगा
उज्जैन | उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। कार्यक्रम ट्रेजर बाजार के सामने नानाखेड़ा सब्जी मंडी स्थल पर दोपहर 2 बजे हाेगा।