पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Bhandara Society Will Process On Lord Jhulelal Jayanti Procession In The Evening

भगवान झूलेलाल जयंती पर समाज करेगा भंडारा, शाम को जुलूस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन | भगवान झूलेलाल जयंती पर 25 मार्च को संतराम सिंधी कॉलोनी सिंधी धर्मशाला में दोपहर को समाज का भंडारा होगा। इसी दिन शाम 6 बजे चल समारोह निकाला जाएगा। यह निर्णय शनिवार को हुई समाज की बैठक में लिया। जुलूस में भगवान झूलेलाल की ज्योत के साथ बैंड बाजे, डीजे, घोड़े, झांकियां भी निकलेगी। कोरोना से बचने के लिए मास्क, सेनिटाइजर भी वितरित होंगे। 25 मार्च को कॉलोनी की दुकानें बंद रहेगी। 22 मार्च से कॉलोनी में विद्युत सजा भी की जाएगी। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष किशन भाटिया, गिरधारी लाल लालवानी, राजकुमार पुरुसवानी व अन्य समाजजन मौजूद थे। जानकारी संतोष कृष्णानी ने दी।

स्नेह सम्मेलन स्थगित : इधर पूज्य श्री सिंध भाईबंध पंचायत नयापुरा का रविवार को होने वाला वार्षिक स्नेह सम्मेलन स्थगित किया गया है। दौलत खेमचंदानी के अनुसार नई तिथि बाद में घोषित होगी।
खबरें और भी हैं...