- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Bharti Claims More Than 100 Leaders Will Leave Congress
भारती का दावा- 100 से ज्यादा नेता कांग्रेस छोड़ेंगे
उज्जैन | पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने कहा है कि जहां महाराज वहां हम। यानी साफ संकेत है कि वे भी भाजपा में ही जाएंगे लेकिन सिंधिया तय करेंगे कि उनकी राजनीतिक जिम्मेदारी क्या होगी। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उज्जैन जिले से 100 से ज्यादा नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ेंगे। सिंधिया से मिलने के लिए भारती व उनके गुट के नेता और कार्यकर्ता गुरुवार को भोपाल पहुंचे। इधर सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय में लगी सिंधिया की तस्वीर को कार्यालय से बाहर लाकर जला दिया तथा सिंधिया द्वारा किए गए शिलान्यास प्लेट को भी तोड़ दिया।