बाइकों की भिड़ंत, दोनों बाइक सवार घायल
आमने-सामने से बाइक से आ रहे पिपलेश पिता चंद्र सिंह गुर्जर निवासी हार्कन खेड़ी और बद्रीलाल बग्गा निवासी धानीखेड़ी कुंडला खेड़ा रोड पर टकरा गए। टक्कर में पिपलेश से गंभीर रूप से घायल हो गया उसे जिला अस्पताल उज्जैन रेफर किया गया है जबकि बद्रीलाल बग्गा को पैर में चोट आई हैं।
शराबियों को मुफ्त में कुल्फी नहीं दी तो पीटा
कानड़ | शराबियों ने अजीज खां पिता सलीम खां उम्र 25 वर्ष निवासी भादवा को मुफ्त में कुल्फी नहीं देने पर पीट दिया। पुलिस ने शराबी रतनलाल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया हैं । जबकि अजीज खां नगर के प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती हैं ।