पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Bjp Worker Said Scindia Is Welcome In The Party He Will Be Given Full Respect

भाजपा कार्यकर्ता बोले- िसंधिया का पार्टी में स्वागत है, उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ज्याेतिरादित्य सिंधिया के भाजपा ज्वाइन करने के बाद राजनीतिक के साथ ही प्रशासनिक समीकरणाें काे लेकर भी चर्चाएं हाेने लगी हैं। बुधवार शाम काे भाजपा कार्यालय पर अाजीवन सहयाेग निधि की समीक्षा बैठक थी। इसमें सभी वार्डाें के पार्षद, मंडलाध्यक्ष अाैर निधि के प्रभारी व सह प्रभारी शामिल थे।

समीक्षा हाेने के बाद बैठक के अंत में जैसे ही नगराध्यक्ष विवेक जाेशी ने कहा कि सिंधिया जी पार्टी में अा गए हैं...कार्यकर्ता बाेले उनका स्वागत है। इसी बीच बैठक में हल्ला मचने लगा। एक के बाद एक करके पार्षद व मंडलाध्यक्ष अपनी बात रखने लगे। कुछ ने कहा कि अपनी सरकार बनते ही सबसे पहले एसपी काे बदलना चाहिए। नगराध्यक्ष संबंधित काे चुप करवाते उससे पहले ही दूसरा कार्यकर्ता बाेला कि निगमायुक्त व कलेक्टर भी हमें नहीं चाहिए। दाैलतगंज क्षेत्र के एक पदाधिकारी ने ताे यह तक कहा कि उनके पास सूची हैं कि किस अधिकारी ने हमारे किस पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ कैसा बर्ताव व उसका नुकसान किया। ये बातें धीरे-धीरे बढ़ रही थीं तब नगराध्यक्ष जाेशी काे बाेलना पड़ा कि सभी धैर्य रखें। इधर जब इस संबंध में नगराध्यक्ष से चर्चा की गई ताे उन्हाेंने कहा कि कार्यकर्ता हैं हंसी मजाक में अपनी बात रख रहे थे। उन्हाेंने ये भी बताया कि अाजीवन सहयाेग निधि के 40 लाख रुपए के लक्ष्य के एवज में 22 लाख रुपए तक एकत्रित कर लिए हैं, जल्द ही बाकी राशि भी जुटा ली जाएगी।

जाे भी कांग्रेसी अाना चाहे उनका स्वागत- जोशी

सिंधिया के भाजपा ज्वाइन करने के बाद ये राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं कि उनके समर्थक भी जल्द ही भाजपा ज्वाइन करेंगे लेकिन उन्हें भाजपा में मंशानुरूप पद मिले यह तय नहीं हैं। इस संबंध में चर्चा करने पर भाजपा नगराध्यक्ष जाेशी ने कहा भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। इस विचारधारा के साथ पार्टी में अाने वाले हर कांग्रेसी का स्वागत है। ये पूछे जाने पर कि उन्हें पद क्या मिलेगा के जवाब में जाेशी ने कहा कि भाजपा में ताे कार्यकर्ता पद ही सर्वाेपरी है।

लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ न करें भाजपा- भाटी

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक भाटी का कहना है माफिया कार्रवाई से बौखलाई भाजपा कांग्रेस की प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की साजिश कर रही है और इसके लिए भाजपा निम्न स्तरीय हथकंडे अपनाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने इसकी निंदा की है। भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है और विस चुनाव 2018 में हुई हार को अब तक भाजपा नहीं पचा पा रही है।

कमलनाथ सरकार को बचाने के लिए बुधवार को चिंतामन गणेश मंदिर में कांग्रेसजन ने 11 ब्राह्मणों से अथर्वशीष पाठ कराए। मंदिर प्रबंध समिति सदस्य आत्माराम पटेल ने कहा- प्रदेश कमलनाथ सरकार को संकट से उबारने के लिए डॉ. बटुकशंकर जोशी से चर्चा के बाद मंदिर में अथर्वशीष पाठ कराया है। इधर कार्यकारी अध्यक्ष यादव बोले-अपने स्वार्थ के लिए सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी।

चिंतामन में कमलनाथ सरकार के लिए अथर्वशीष पाठ
खबरें और भी हैं...