- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Block From Changing Bridge Girder Between Ujjain Vikramnagar
उज्जैन-विक्रमनगर के बीच ब्रिज का गर्डर बदलने से ब्लॉक
उज्जैन | उज्जैन से विक्रमनगर स्टेशन के बीच ब्रिज नंबर 5 की गर्डर बदलने के लिए रविवार रात 12.40 बजे से सुबह 5.10 बजे तक ब्लाॅक लिया गया। मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार इसके कारण ट्रेन नं. 19331 कोचुवैली-इंदौर 1.45 घंटे और ट्रेन नं. 19309 गांधीनगर इंदौर एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पर 1 घंटा रेगुलेट रही हालांकि इस रूट पर अन्य ट्रेन नहीं होने से यातायात पर ज्यादा असर नहीं होने की बात कही जा रही है। गर्डर बदलने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन सामान्य तरह से होने लगेगा।