- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Captain Roop Singh Hockey Event From April 5 Acceptance From Hockey India
कैप्टन रूपसिंह हॉकी स्पर्धा 5 अप्रैल से, हॉकी इंडिया से स्वीकृति
उज्जैन | निगम द्वारा आयोजित अभा कैप्टन रूपसिंह हॉकी गोल्ड कप राष्ट्रीय स्पर्धा 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक क्षीरसागर स्टेडियम में होगी। नगर निगम द्वारा जारी पत्र के जवाब में हॉकी इंडिया ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए शेड्यूल जारी किया है। अटल खेल मेले के अंतर्गत तीन साल बाद हॉकी स्पर्धा आयोजित कराई जाएगी। पिछले तीन सालों से स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते अटल खेल मेले में हॉकी स्पर्धा नहीं की जा रही थी। महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया था कि हॉकी स्पर्धा सहित 20 खेल प्रतियोगिताएं स्वच्छता सर्वेक्षण पूरा होने के बाद कराई जाएगी। हॉकी इंडिया ने शनिवार को नगर निगम के पत्र का जवाब देते हुए 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक स्पर्धा कराने के लिए सहमति दी है।