पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चौबे ने सदैव मजदूरों की लड़ाई लड़ी- सोनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौबे ने सदैव मजदूरों की लड़ाई लड़ी- सोनी

उज्जैन |
गरीब, निराश्रित, मजदूर हितों के लिए प्रकाश चौबे मसीहा के रूप में कार्यरत रहे। उन्होंने मजदूर हित एवं छात्र हितों के लिए कई आंदोलन किए। यह बात पूर्व निगम सभापति प्रकाश चौबे की तृतीय पुण्यतिथि पर सांदीपनि महाविद्यालय में आयोजित पुष्पांजलि समारोह में अतिथियों ने कही। वरुण चौबे ने बताया अध्यक्षता योगेश शर्मा ‘चुन्नू’ ने की। मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी थे। आभार मनीष शर्मा ने माना।

कैंप लगाकर 86 शिकायतों का निराकरण किया

नरवर |
मप्र विद्युत वितरण केंद्र नरवर के तहत नरवर पिपलोदा द्वारकाधीश, दताना, चंदेसरा, हामूखेड़ी के उपभोक्ताओ के बिलों की शिकायतों को दूर करने एवं गांव में ही बिल जमा करने के लिए कैंप लगाकर 86 शिकायतों का निराकरण किया। ₹4.2 लाख की बकाया राशि की वसूली की गई। सहायक यंत्री विजय पंड्या ने बताया बकायादारों को बिल जमा करने के लिए सूचना पत्र दिए गए थे, राशि जमा नहीं होने पर 76 कनेक्शन काटे गए।

खबरें और भी हैं...