- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Civilization In Sanskar Brings Grandeur To Life Saluja
संस्कार में सभ्यता से जीवन में भव्यता आती है- सलूजा
संस्कार में सभ्यता से जीवन में भव्यता आती है- सलूजा
उज्जैन | शिक्षा संजीवनी है और शिक्षक उसका सुषेण वैद्य। परिवार में बुजुर्गों की, सड़क पर सिपाही की, विद्यालय में शिक्षकों की छड़ी लौटा दो, आने वाली पीढिय़ां सुधर जाएंगी। शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय नलिया बाखल के वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि डॉ एसएस सलूजा ने यह बात कही। अध्यक्षता प्रीति गोयल ने की। अतिथि स्वागत प्रधानाचार्य शैलेंद्र व्यास, लता शिंदे, पुरुषोत्तम विष्णु, संजय अष्ठाना, सीमा शर्मा, प्रियंका सोलंकी, मनीषा गुप्ता, राकेश जोशी ने किया। शुभ संदेश सामाजिक कल्याण समिति ने विद्यालय परिवार को कंप्यूटर, लेजर प्रिंटर भेंट किया। अतिथियों ने सांस्कृतिक, खेल, शैक्षणिक प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।