पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Clues In Kothi39s Record Room Fire Were Not Found Madhavnagar Police Relied On Cyber Cell

कोठी के रिकार्ड रूम के अग्निकांड का मामला सुराग नहीं मिला, साइबर सेल के भरोसे माधवनगर पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोठी स्थित रिकार्ड रूम में 18 फरवरी की रात लगाई गई भीषण आग में पुलिस को अब तक एक भी सुराग हाथ नहीं लगा। जबकि यह साबित हो चुका है कि ताला काटकर रिकार्ड रूम के सालों पुराने दस्तावेज जलाकर नष्ट कर दिए गए जो सुनियोजित साजिश का नतीजा है। इसके बाद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।

घटना के बाद से माधवनगर थाना एसआई मोबिन अंसारी जांच अधिकारी है और उनका एक ही जवाब है कि कोई सुराग नहीं मिल रहे। शुक्रवार को भी उनसे बात की गई तो अंसारी ने कहा कुछ दिनों से बेगमबाग में ड्यूटी लगी हुई है इस कारण अग्निकांड में जांच नहीं कर पाया। हालांकि उसमें कोई सबूत नहीं मिले। सीसीटीवी भी टाइमिंग की गड़बड़ी के कारण उपयोगी साबित नहीं हुए। अंसारी ने कहा कि साइबर व मुखबीर से ही कोई सफलता मिलने की उम्मीद है। इधर साइबर सेल प्रभारी राजाराम वास्कले ने बताया कि पीएसटीएन डाटा तो निकलवा लिया गया है लेकिन घटना वाले दिन का लाखों का कॉल का डॉटा है जिस पर तकनीकी काम कर रहे हैं, इस कारण समय लग रहा।

खबरें और भी हैं...