पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Coldest Temperature In 14 Years Temperature Will Be Below 30 Degree For The First Time

14 साल में सबसे ठंडी रंगपंचमी, तापमान पहली बार 30 डिग्री से कम रहेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तर भारत में सक्रिय हुए सिस्टम ने फिर से शहरवासियों को ठिठुरा दिया है। बीते 24 घंटों के भीतर रात के अलावा दिन में भी सर्दी का असर बढ़ा है। शनिवार को रंगपंचमी पर भी सर्दी का असर कम नहीं होगा। 14 साल में रंगपंचमी पर इस साल सबसे ज्यादा ठंड रहेगी। शनिवार को अधिकतम 27.0 डिग्री आैर न्यूनतम 9.0 डिग्री तापमान रहने का पूर्वानुमान है।

शहर में गुरुवार-शुक्रवार की रात तापमान में 3.4 डिग्री की बड़ी गिरावट आने से पूरी रात शीत ऋतु की तरह कंपकंपी वाली ठंडक रही। रात में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा, जोकि सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री कम है। गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश में यह सबसे कम तापमान रहा। शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाने के साथ 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज उत्तरी सर्द हवा चलती रही। जिसके कारण दिन के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट हुई। दिन का तापमान 27.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.6 डिग्री कम है। शनिवार को रंगपंचमी पर भी सर्दी बनी रहेगी। 14 वर्ष में कभी भी रंगपंचमी पर 30 डिग्री से कम तापमान नहीं रहा है।

शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे।

रंगपंचमी पर 14 साल में ऐसा रहा मौसम, 2008 में सबसे अधिक 39 डिग्री था तापमान
दिन व वर्ष अधि. न्यूनतम

20 मार्च 2006 37.0 15.8

9 मार्च 2007 34.0 9.8

27 मार्च 2008 39.0 14.5

15 मार्च 2009 35.8 15.8

5 मार्च 2010 35.5 15.5

24 मार्च 2011 37.8 15.0

12 मार्च 2012 30.0 13.4

दिन व वर्ष अधि. न्यूनतम

31 मार्च 2013 34.6 19.0

21 मार्च 2014 34.5 11.8

12 मार्च 2015 31.0 19.0

29 मार्च 2016 38.0 17.5

17 मार्च 2017 34.0 13.5

6 मार्च 2018 33.2 14.0

25 मार्च 2019 37.5 16.0

तेज हवा के साथ हो सकती बूंदाबांदी

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया उत्तर भारत में एक हैवी सिस्टम सक्रिय होकर आगे बढ़ रहा है। 14 व 15 मार्च को पश्चिमी मध्यप्रदेश में तेज हवा चलने आैर बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की स्थितियां बनने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...