पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Color Festival In Gumandev Played With Flowers And Herbal Gulal

गुमानदेव में रंगोत्सव, फूलों व हर्बल गुलाल से खेला फाग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपलीनाका रोड स्थित प्राचीन गुमानदेव हनुमान मंदिर में शुक्रवार शाम रंगोत्सव का आयोजन किया गया। पुजारियों व भक्तों ने भगवान का शृंगार कर फूलों व हर्बल गुलाल से फाग खेला। महाआरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया।

पुजारी पं चंदन गुरु ने बताया बाबा गुमानदेव हनुमान जन कल्याण समिति द्वारा रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर यह आयोजन किया। बाबा गुमानदेव को सुगंधित आरारोठ की गुलाल एवं पलाश टेसू के फूलों से विशेष पूजन किया गया। भक्तों ने बाबा को गुलाल लगा कर महाआरती की। रंगोत्सव में भजन संध्या हुई। देर रात तक भक्त होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लेते रहे। महाआरती के बाद भक्तों को ठंडाई का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर पं श्यामनारायण व्यास, रवींद्र त्रिवेदी, डॉ निश्चल यादव, जितेंद्र दवे, शैलेंद्र रावल सहित क्षेत्र के रहवासी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...