पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंगपंचमी...पीली मिट्‌टी में लोटपोट किया, कढ़ाव में नहलाया, फव्वारों से किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीली मिट्‌टी में लगाई लोट

ऐसे रूप धरकर निकलीं महिलाएं

मालीपुरा में उड़ा गुलाल

देवासगेट पर रंग से भरा कढ़ाव रखा था। क्षेत्र के व्यापारी और रहवासियों के साथ शहर के लोग भी यहां कढ़ाव में डुबकी लगाने से नहीं चूके। जिसने बच कर निकलना चाहा उसे जबर्दस्ती पकड़ कर कढ़ाव स्नान कराया गया।

युवा मस्ती...युवक नंगे बदन और रंगों से पूते, मास्क लगाए घुमते नजर आए।

बुधवारिया में मिट्टी की होली मची। सड़क पर पीली मिट्टी का रब फैला था, जिसमें लोगों को लोट लगवाई।

वीडी मार्केट में होली के दौरान एक महिला सिर पर टेबल और गमला तथा हाथ में झाड़ू लेकर निकलीं।

उज्जैन | रंगपंचमी पर्व पर शनिवार को शहर कई रंगों में डूबा नजर आया। सुबह महाकाल में टेसू के फूलों के बने रंगों की होली ने धूम मचाई। बाबा के दरबार में पुजारियों, पुरोहितों के साथ भक्तों पर शिव का रंग चढ़ा। महाकाल चौराहे पर भी एक दूसरे को रंगने का जोश छाया था। देशभर से आए श्रद्धालु भी इस मस्ती में शामिल होने से नहीं चूके।

शहर में चौराहों पर रंगों की मटरगश्ती थी। युवकों की टोलियां रंग-बिरंगे चेहरे लिए वाहनों पर फर्राटा भरती गुजर रही थीं। शोर-शराबे के साथ दोस्तों के मिल जाने पर एक दूसरे के चेहरे बिगाड़ने और कहीं कपड़े तक फाड़ देने तक की हंसी-ठिठौली होती
रही। कंठाल पर भी क्षेत्र के युवाओं के साथ छात्र संगठनों के लोग आने-जाने वालों को रंग में स्नान करते दिखे। गलियों, चौबारों में भी होली मची हुई थी। मोहल्लों में एक-दूसरे को रंग लगा कर रहवासियों ने शुभकामनाएं दी तो बच्चों का हुजूम गलियों में रंग और पिचकारी लेकर दौड़ता भागता रहा। महिलाओं के बीच भी एक-दूसरे को रंगने की जोर-जबर्दस्ती के नजारे दिखाई दिए।
खबरें और भी हैं...