टेपा सम्मेलन में आएंगे हास्य अभिनेता मनोज पाहवा
अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस एक अप्रैल को होने वाले अभा टेपा सम्मेलन में हास्य अभिनेता मनोज पाहवा (मुंबई) मुख्य आकर्षण होंगे। उन्हें राधा लाला अमरनाथ स्मृति टेपा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
टेपा सम्मेलन के सचिव मनीष शर्मा ने बताया टेपा सम्मेलन का यह पचासवां वर्ष है। टेपा सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शिव शर्मा की स्मृति में स्वर्ण जयंती टेपा सम्मेलन होगा। हास्य अभिनेता पाहवा प्रमुख आकर्षण होंगे। धमाल, सिंह इज किंग सहित 50 से अधिक फिल्मों में पाहवा अलग-अलग किरदार में नजर आए हैं।