पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Command Control Center Of Smart City Will Help In Tax Collection

टैक्स वसूली में स्मार्ट सिटी का कमांड-कंट्रोल सेंटर मदद करेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्मार्ट सिटी का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर नगर निगम की टैक्स वसूली में भी मददगार बनेगा। इसके माध्यम से बकायादारों की जानकारी जुटाने, उन्हें ऑनलाइन इसकी सूचना देने जैसे काम किए जा सकेंगे।

संभागायुक्त आनंद शर्मा ने शुक्रवार दोपहर कमांड-कंट्रोल सेंटर का अवलोकन करते हुए मौजूद स्मार्ट सिटी अधिकारियों व तकनीकी विशेषज्ञों को अपने सवालों में उलझा दिया। उन्होंने सेंटर के उपयोग को लेकर सवाल खड़े किए। निगम के कचरा वाहनों की मॉनिटरिंग को लेकर भी उन्होंने कहा कि यदि कोई वाहन सुबह नहीं चल रहा है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी को देना चाहिए। वाहनों के टाइम टेबल का पालन कराने की मॉनिटरिंग भी यहां से होना चाहिए। उन्होंने निगम के टैक्स वसूली में सेंटर की मदद के लिए व्यवस्था करने को कहा। शर्मा ने इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से वाहन चालकों को ई-चालान भेजने की शुरुआत करने के लिए कहा। उन्होंने सिस्टम को ऑनलाइन देखा। शर्मा ने कहा कि यहां ऐसी भी व्यवस्था होना चाहिए कि लोग अव्यवस्था की शिकायत मय फोटो कर सकें। जैसे पीएचई की पाइप लाइन लीकेज है तो लोग उसका फोटो लेकर शिकायत कर सकें। इन शिकायतों के निराकरण की जानकारी भी नागरिकों को मिलना चाहिए। उन्होंने जरूरी स्थानों पर और भी शी-लाउंज बनाने को कहा। उन्होंने फ्रीगंज में बने शी-लाउंज की जानकारी ली। नए स्वीमिंग पूल की जानकारी लेने के बाद उन्होंने मौके पर देखने का कहा। इसी तरह सोलर व बॉयो मिथेनाइजेशन प्लांट को भी मौके पर दिखाने के लिए कहा।

नई सुविधा
संभागायुक्त आनंद शर्मा ने शुक्रवार दोपहर कमांड-कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया।

संभागायुक्त ने कहा- मल्टीलेवल पार्किंग को प्रदेश में मॉडल बनाएंगे
स्मार्ट सिटी सीईओ प्रदीप जैन से संभागायुक्त ने कहा कि महाकाल मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाने वाले मल्टीलेवल पार्किंग को प्रदेश के लिए मॉडल बनाएं। यहां इस तरह से संचालन होना चाहिए कि लोग अपने वाहन वहीं रखें। उन्होंने मयूर वन, स्मार्ट रोड, ग्रीन वॉल और स्मार्ट सिटी की अन्य योजनाओं की जानकारी भी ली।

खबरें और भी हैं...