पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Committee Constituted To Resolve Cases Of Compassionate Appointment

अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए समिति गठित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कथक नृत्यांगना खुशबू पांचाल के समर्थन में श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज ने सोमवार को कंट्रोल रूम और आईजी कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने ज्ञापन में खुशबू पांचाल के विरुद्ध प्राप्त भ्रामक शिकायत को नस्तीबद्ध करने की मांग की।

युवा मंच अध्यक्ष विशाल पांचाल के अनुसार कथक नृत्यांगना खुशबू पांचाल व उनके पिता के खिलाफ जो शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई है वह पूरी तरह भ्रामक, असत्य, मनगढ़ंत, निराधार है। खुशबू पांचाल का समूचा जीवन स्वच्छ श्रेणी का रहा है। कथक में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने पर संभव है कि कतिपय असंतुष्ट प्रतिस्पर्धी तत्व ने ईर्ष्यावश पांचाल व उनके पिताजी के खिलाफ झूठी शिकायत डाक से भेजी है। शिकायतकर्ता युवती को पीड़ा है तो वह सामने क्यों नहीं आ रही। पत्र में बताए पते पर वह युवती नहीं पाई गई तो आखिर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के आवक जावक शाखा के एक कर्मचारी ने शिकायत की पुष्टि किए बिना कार्रवाई के लिए बिना जांच के पत्र अग्रेषित कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम से खुशबू और उसके पूरे परिवार को मानसिक वेदना का शिकार होना पड़ रहा है। इस मौके पर उनकी शिष्याओं ने भी पुलिस के समक्ष गुहार लगाई कि खुशबू पांचाल पर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। समाज अध्यक्ष देवनारायण पांचाल, युवा मंच अध्यक्ष विशाल पांचाल, गोवर्धनलाल, तेजकरण परमार, मोहनलाल, अरुण, राजेंद्र, भगवान, हेमंत, जगदीश पांचाल, चंद्रशेखर, अनिल, परमानंद, अरविंद, मांगीलाल, कांतिलाल सहित बड़ी संख्या में मौजूद समाजजनों ने खुशबू पांचाल के खिलाफ लगाए गए आरोपों को असत्य और दुखद बताते हुए इसका पुरजोर विरोध किया। साथ ही उनके खिलाफ षड़यंत्र रचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

नृत्यांगना के समर्थन में उतरा पांचाल समाज

शिष्याओं ने पुलिस से कहा- नृत्य गुरु खुशबू निर्दोष हैं

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्टर शशांक मिश्र ने समिति गठित कर दी है। समिति में अपर कलेक्टर स्थापना को अध्यक्ष, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण, प्रभारी अधिकारी स्थापना कलेक्टर कार्यालय को सदस्य एवं अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय को सदस्य सचिव बनाया गया है। ये समिति अनुकंपा नियुक्ति के तहत शासन द्वारा निर्धारित किए सभी बिंदुअाें की जांच में याेग्य पाए जाने वाले प्रकरणों काे अपने अभिमत के साथ प्रस्तुत करेगी।

पांचाल समाज के लोगों ने कंट्रोल रूम पहुंचकर एएसपी के चर्चा की।
खबरें और भी हैं...