- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Complaint To Corporation Commissioner Attempt To Capture Government Street Congress Leaders Are Cooperating
निगम आयुक्त से शिकायत- सरकारी गली पर कब्जे का प्रयास, कांग्रेस नेता कर रहे सहयोग
उज्जैन | बंबाखाना निवासी कमलेश जैन ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त ऋिष गर्ग को पत्र भेजा है। इसमें सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। पत्र जोन 3 के भवन निर्माण अफसर अनिल कुमार जैन को भी भेजा है। इसमें आरोप लगाया शंकराचार्य मार्ग बंबाखाना स्थित प्लॉट नं. 30 को पूर्व मालिक इंदरमल गोविंदजी ने भीकमचंद पाटौदी को बेच दिया था। रविवार को यहां चद्दर लगाकर कब्जा करने की कोशिश की गई। कांग्रेस नेता रवि राय व अनिल गंगवाल भी सहयोग कर रहे हैं। राय ने कहा- वह मोहल्ले का विवादित आदमी है। गंगवाल ने कहा- हमारा उससे लेना-देना नहीं है। निगमायुक्त का कहना है जोन के अफसरों से जांच रिपोर्ट मंगवाई है।