पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Complaints Of Cm Help Line Will Be Resolved Before Rangpanchami

रंगपंचमी के पहले सीएम हेल्प लाइन की शिकायतें हल होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीएचई से जुड़ी शिकायतों का रंगपंचमी से पहले निराकरण कराया जाए। अपर आयुक्त मनोज पाठक ने सीएम हेल्प की शिकायतों का समाधान करने पर चर्चा के िलए बुलाई बैठक में बुधवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय में यह निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में मौजूद उपायुक्त सुनील शाह, कार्य पालन यंत्री पीएचई धर्मेंद्र वर्मा के साथ निगम के लेवल वन और टू अफसरों से चर्चा की। उन्होंने कहा- आयुक्त ऋषि गर्ग निगम से जुड़ी सीएम हेल्प लाइन संबंधी शिकायतों के समाधान पर चिंतित हैं। यही कारण है कि उन्होेंने सभी विभाग के लेवल-1 और 2 अफसरों को निर्देश दिए हैं कि अपने नियमित काम के साथ सीएम हेल्प लाइन में मिली शिकायताें के समाधान को प्राथमिकता में रखें। संबंधित से चर्चा करें और उसका संतुष्टीपूर्ण निराकरण करवाएं।

खबरें और भी हैं...