- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Corona39s Fear Is Also Defeated In Front Of Shraddha
श्रद्धा के आगे कोरोना का डर भी पस्त
वीरभद्र ध्वज चल समारोह में जो झांकियां नहीं निकल पाई, उन्हें हरसििद्ध रोड पर खड़ा कर दिया, वहां भी लोगों की भीड़ जुट गई
उज्जैन | कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शनिवार को प्रशासन ने भले ही महाकाल के वीरभद्र ध्वज चल समारोह का आकार छोटा कर दिया लेकिन भक्तों की भावना के आगे कोरोना पस्त दिखा। प्रशासन ने भीड़-भाड़ में नहीं जाने और अन्य सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है लेकिन महाकाल के इस चल समारोह में शहर िजस तरह उमड़ा, उससे लगा कि कोरोना के डर से ज्यादा बड़ी भक्तों की भावना है। चल समारोह
में बैंड-बाजे, ढोल-ताशे और पंजाब के भांगड़ा ग्रुप के डांस को देखने के लिए आए लोगों से चल समारोह मार्ग पटा हुआ था। चारों तरफ भीड़ नजर आई।
ध्वज चल समारोह में पंजाब के भांगड़ा दल ने अपना रंग बिखेरा। दल के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते चल रहे थे। उनका मंचों से भी स्वागत किया गया।
मुंबई से आए ढोल-ताशा दल ने पूरे चल समारोह में प्रदर्शन किया। दल में युवतियां भी थीं। लोग उन्हें ढोल बजाते मंत्रमुग्ध से देखते रहे। वातावरण में शाेर-शराबे के बावजूद ढोलों की थाप गंूज रही थी।
वीरभद्र चल समारोह में सबसे आगे निशान ध्वज निकाले गए, पारंपरिक ध्वजों के साथ युवाओं का हुजूम निकला।
शिवलीला...एक झांकी में भगवान शिव के व्यक्तित्व को दर्शाया गया। इसमें शिव के तांडव नृत्य के साथ अन्य कथानक भी दिखाई दिए।
रास...कृष्णलीला की झांकी ने भी दर्शकों को लुभाया। झांकी में राधा और कृष्ण के साथ गोपियों का नृत्य संगीत के साथ प्रदर्शित किया गया।
हनुमान को शिक्षा...सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य द्वारा हनुमानजी को िशक्षा देने की झांकी रंग सज्जा और लाइटिंग के कारण आकर्षण का केंद्र बनी।