- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Corporation Breaks Grain Market Doing Business On The Road
निगम ने तोड़ा अनाज मार्केट, सड़क पर कर रहे कारोबार
व्यापारी बोले- निगम ने जो वैकल्पिक जगह दी, वहां गंदगी, कैसे करें कारोबार
नगर निगम नेे दूधतलाई के सुदामा अनाज मार्केट को तोड़ तो दिया लेकिन इससे यहां के व्यापारियों की कमर टूट गई है। व्यापारियों का कहना है कि रबी सीजन शुरू हो गया है। उन्हें तिरपाल बिछाकर सड़क पर कारोबार करना पड़ रहा है। व्यापारी रवि अग्रवाल ने बताया निगम ने 37 व्यापारियों को इस शर्त पर हटाया कि उन्हें कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनने पर दुकानें दी जाएंगी। जब तक कॉम्प्लेक्स नहीं बनाया जाता तब तक उन्हें उसी मार्केट के अासपास कहीं पर वैकल्पिक स्थान दिया जाएगा जहां वे दुकानें लगाकर कारोबार कर सकें।
नगर निगम यहां पर जी प्लस टू कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाएगा। श्री सुदामा अनाज क्रेता-विक्रेता मार्केट के व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने निगम से अाग्रह किया था कि प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में उन्हें लागत मूल्य पर पक्की दुकानें दें। इसके अलावा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाने तक उन्हें इसी क्षेत्र में वैकल्पिक स्थान भी मुहैया करवाएं ताकि वे कारोबार कर सकें। मार्केट अध्यक्ष अरुण खंडेलवाल, सचिव अभय मेहता का कहना है कि निगम प्रशासन ने उन्हें जो जगह देने की पेशकश की है वहां पर इतनी गंदगी है कि वहां खड़ा भी नहीं रहा जा सकता। ऐसे में कारोबार कैसे करेंगे।