पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Crime Branch Caught Ten Thousand Rupees Three Bookies Arrested

क्राइम ब्रांच ने दस हजार का सट्‌टा पकड़ा, तीन सटोरिए गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीलगंगा की तिरुपति ड्रीम्स में क्राइम ब्रांच ने सोमवार शाम दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 10 हजार 760 रुपए नगदी समेत 6 मोबाइल भी जब्त किए। मौके से टीम ने जो रजिस्टर जब्त किया, उसमें महीने का पचास से साठ लाख रुपए का हिसाब सामने आया है। सटोरियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया सट्‌टा चलने की सूचना पर तिरुपति ड्रीम्स स्थित मकान मेंे दबिश दी गई। इस दौरान सोनू उर्फ जितेंद्र तिवारी (30 साल) निवासी चौबीस खंभा मार्ग, संतोष तिवारी निवासी हाटकेश्वर विहार व कुणाल राणा (26 साल) निवासी महावीर एवेन्यू मक्सी रोड को गिरफ्तार कर सट्‌टा सामग्री जब्त की। क्राइम टीम के प्रतीक यादव ने बताया आरोपी करीब तीन महीने से सट्टा खेल रहे थे व मोबाइल पर ही हिसाब-किताब करते थे। अलग से रजिस्टर भी बनाया हुआ
था। सभी को गिरफ्तारी के बाद नीलगंगा पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर सट्‌टा सामग्री व रुपए जब्त किए।
खबरें और भी हैं...