शहर के कलाकारों ने एक बार फिर नृत्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेरते हुए इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल में जगह बनाई है। इस बार शहर के छह कलाकारों को राष्ट्रीय नृत्य स्पर्धा में पदक मिले हैं आैर उनका चयन भूटान में होने वाले अंतरराष्ट्रीय समारोह के लिए हुआ है। खास बात यह है कि इन छह कलाकारों में एक 10 साल का बालक भी शामिल है।
मप्र डांस एंड म्यूजिक एसोसिएशन की ओर से सातवीं नेशनल डांस, सिंगिंग एंड म्यूजिक चैंपियनशिप-2019 आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में शहर के नृत्याराधना नृत्य मंदिर संस्थान के कलाकारों ने नृत्य विधा में सहभागिता की। निदेशिका खुशबू पांचाल ने बताया प्रतियोगिता में कृष्णा व भक्ति र|ानी को शास्त्रीय युगल नृत्य (अंडर-11) में स्वर्ण पदक मिला। इनके साथ ही शास्त्रीय कथक (ओपन कैटेगरी) में विधि द्विवेदी आैर उप-शास्त्रीय नृत्य (अंडर-14) में निष्ठा पंवार को भी स्वर्ण पदक मिला।
वहीं जाह्नवी क्षीरसागर को शास्त्रीय एकल नृत्य (अंडर-17) में रजत आैर परिधि सिंह तोमर को शास्त्रीय एकल नृत्य (अंडर-14) में रजत पदक हासिल हुआ। पदक जीतने के बाद यह सभी छह कलाकार भूटान में होने वाले इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल के लिए भी क्वालिफाई हुए हैं। पांचाल ने बताया स्वर्ण पदक जीतने वाले 10 साल के कृष्णा र|ानी की खासियत यह है कि वह कथक नृत्य में जटिल माने जाने वाले घुमावदार चक्कर की मुद्रा को बड़े ही आसान तरीके से कर लेता है। नृत्य करने वाली लड़कियों से भी तेज वह एक मिनट में 30 से 32 चक्कर तक लगा लेता है।
नृत्य साधना
बहन को प्रेक्टिस करते देख नृत्य सीखना शुरू किया, प्रतियोगिता में उसी के साथ दी युगल नृत्य की प्रस्तुति
बहन भक्ति के साथ 10 साल का बाल नृत्यकार कृष्णा।