पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Death Of A Young Man After Hitting A Car The Family Accused Him Of Murder

कार से टकराकर युवक की मौत परिजन ने हत्या का आरोप लगाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिस कार से टक्कर हुई, वह महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की, पुलिस ने जब्त की

चारधाम मंदिर के समीप इंटर प्रिटीशन रोड पर कार-बाइक भिड़ंत में गंभीर घायल युवक की जिला अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिजनों ने रात में जिला अस्पताल में काफी देर हंगामा किया। जिस दोस्त के साथ युवक पार्टी करने गया था उसे भी पीटा जिसे पुलिस ने बचाया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया लेकिन पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट से ही मौत हुई है।

पटेल नगर निवासी इंद्रजीत खालसा 26 साल को महाकाल थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से मंगलवार शाम को जिला अस्पताल भिजवाया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खालसा की मौत की खबर के बाद परिजन व रिश्तेदार जिला अस्पताल में इकट्ठा हो गए व रात बारह बजे तक हंगामा चला। इस दौरान नानाखेड़ा निवासी सौरभ नामक युवक को भी परिजनों ने पीट दिया। उसी की बाइक पर खालसा सवार था। कोतवाली टीआई सतनामसिंह व एएसआई चंद्रभान ने युवक को बचाकर महाकाल थाने भिजवाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आशंका है कि बेटे की हत्या कर दी। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने कहा एक्सीडेंट का ही मामला सामने आया है। जिस कार से टक्कर हुई वह महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की है जिसे जब्त किया गया है। घटना स्थल की भी जांच कराई गई जिसमें कार अपनी दिशा में थी, युवक रांग साइड जाकर उससे टकराए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

होमगार्ड सैनिक के बेटे की बाइक भिड़ंत में मौत, पेट्रोल भरवाकर जा रहा था

उज्जैन | आगर रोड चिमनगंज मंडी के समीप बाइक भिड़ंत में चिमनगंज थाने के होमगार्ड सैनिक अर्जुनसिंह के बेटे जय 19 साल की मौत हो गई। वह मंडी के सामने स्थित पेट्रोल पंप से गाड़ी में पेट्रोल भरवाकर सड़क क्रास करते हुए घर जा रहा था तभी सामने से आ रहा बाइक सवार उससे टकरा गया। हादसे में जय निवासी अतिरिक्त विश्वबैंक कॉलोनी की मौत हो गई। चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया घटना के बाद टक्कर मारने वाला युवक बाइक छोड़कर भाग गया। बाइक को जब्त कर लिया जिस पर नंबर प्लेट नहीं है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जय होमगार्ड सैनिक की इकलौती संतान था और निजी कॉलेज से फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। इधर इधर देवास रोड पर नरवर क्षेत्र में अज्ञात कार ने बाइक से घर जा रहे लाखन निवासी नरवर को टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चारधाम मंदिर रोड स्थित घटना स्थल पर टक्कर में बाइक और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
खबरें और भी हैं...