पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • PANBIHAR News Mp News Defense Committee Members Demanded To Make Id Card

रक्षा समिति सदस्यों ने की आईडी कार्ड बनाने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानबिहार | होली, धुलेंडी, रंगपंचमी को लेकर पुलिस चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एडिश्नल एसपी अरविंद तिवारी ने ग्रामीणों से आगामी त्योहारों को लेकर चर्चा की और सुझाव मांगे।

ग्रामीणों ने रक्षा समिति सदस्यों के नए आईडी कार्ड बनाने व यूनिफार्म देने की मांग की। तिवारी ने सुझाव को अमल लाने की बात कही। चौकी प्रभारी बल्लू मंडलोई को पुलिस चौकी का वाट्एप ग्रुप बनाने के लिए निर्देशित किया। नायब तहसीलदार लोकेश चौहान ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार बनाने अनुरोध करते हुए बताया कि किसी को भी डीजे बजाने की अनुमति नहीं रहेगी। बैठक में घटि्टया थाना प्रभारी डीएल चौहान, हेमराज यादव, पटवारी मायाराम राठौर, हयातउद्दीन कुरैशी, असगर मामा, शंकरलाल चौहान, सरपंच गणेशलाल चौहान, सचिव सुमेर सिंह सिसौदिया, सरपंच सुमेरसिंह चौहान कालूहेड़ा, छतरसिंह सोलंकी, दीपूसिंह बना, अजीज मोहम्मद पठान, विनोद कारपेंटर मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...