- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Despite The Instructions Of Ugc And Higher Education Department No Decision Could Be Taken On The Three Seminars To Be Held In Vikram University
यूजीसी आैर उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद भी कोताही विक्रम विश्वविद्यालय में होने वाली तीन संगोष्ठियों पर नहीं हो सका कोई निर्णय
जिसके कारण महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय द्वारा 4 व 5 मार्च को अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया लेकिन विक्रम विश्वविद्यालय ने संगोष्ठियों को स्थगित नहीं किया है।
शुक्रवार देर शाम उच्च शिक्षा विभाग ने भी आदेश जारी कर दिए। जिसके अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय आैर निजी कॉलेजों में अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालयों आैर कॉलेजों में क्रीड़ा, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सेमिनार एवं कार्यशाला आदि सामूहिक गतिविधियों का संचालन भी स्थगित करने का आदेश दिया है। फिर भी विश्वविद्यालय की ओर से संगोष्ठियों को स्थगित करने का कोई आदेश नहीं किया गया। हालांकि कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि शासन की ओर से जो भी निर्देश जारी किए गए हैं, उनका पालन किया जाएगा। इधर अवकाश के दौरान स्टाफ को उपस्थित रहना होगा। परीक्षाएं भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएंगी। विवि में वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीसीए आैर बीएचएससी के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं। मार्च-अप्रैल यह परीक्षाएं चलेंगी। स्कूलों में भी अवकाश को लेकर निर्देश जारी हुए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे ने बताया निर्देशानुसार 5-8वीं आैर 10वीं-12वीं की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही होंगी।