पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Died In The Well After Being Tortured For Dowry In Laws

ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर कुएं में कूदकर जान दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सारंगपुर | समीपस्थ ग्राम सेमली धाकड़ तहसील पचोर निवासी महिला संतोष बाई पति अशोक धाकड़ ने दहेज प्रताड़ना व आए दिन मारपीट के चलते रविवार को कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

तीन दिन से महिला घर से गायब थी, मृतका के भाई ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मेरी बहन पड़ी लिखी नहीं थी, ससुराल वाले हमेशा दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। महिला ने 16 अक्टूबर 18 को पचोर थाने में इस संबंध में आवेदन दिया था लेकिन खुजनेर व पचोर थाने के बीच का मामला होने से आवेदन पर कार्रवाई नहीं हो पाई थी। पचोर और खुजनेर थाने में उलझी गुत्थी के कारण महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
खबरें और भी हैं...