पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Disturbance In Terms Of Police Community Building Brought Charge Of 1250 Lakh After Two Notices Removed

पुलिस सामुदायिक भवन के हिसाब में गड़बड़ीदो बार नोटिस के बाद 12.50लाख लेकर आया इंचार्ज, हटाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवास रोड पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन के इंचार्ज को हटा दिया है। हिसाब में गड़बड़ी की आशंका के बाद आरआई व डीएसपी लाइन जांच करने पहुंचे थे लेकिन सामुदायिक भवन की कई साल से जिम्मेदारी संभाल रहा प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह मौके पर नहीं मिला। वह रजिस्टर में सीक डालकर चला गया था। दो बार नोटिस दिए व ढाई महीने बाद वह हाजिर हुआ।

पुलिस सामुदायिक भवन में काफी समय से काम व्यवस्थित नहीं था व बुकिंग की जानकारी भी आरआई समेत अन्य अधिकारियों की जानकारी में नहीं दी जा रही थी। सूचना एसएसपी सचिन अतुलकर को मिली थी जिसके बाद आरआई जेपी आर्य व डीएसपी लाइन आनंद सोनी ने सामुदायिक भवन पहुंचकर जांच की। बीमारी का कहकर ढाई महीने से छुट्‌टी लेकर बैठे इंचार्ज सुरेंद्र को जब सख्त हिदायत देकर बुलाया तो वह 12.50 लाख रुपए लेकर हाजिर हुआ। उसने कहा उसके पास पूरा हिसाब है लेकिन जब यह पूछा कि पैसे सामुदायिक भवन के खाते में जमा क्यों नहीं किए तो जवाब नहीं दे पाया। आरआई आर्य ने बताया काम व्यवस्थित नहीं था इसीलिए उसे तत्काल हटाकर नए इंचार्ज काे पदस्थ किया।

खबरें और भी हैं...