- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Divyang Mass Wedding Ceremony Set Five World Records Including The Highest Number Of 122 Couples 12 Feet High Gift Pack
दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह...सबसे ज्यादा 122 जोड़े, 12 फीट ऊंचा गिफ्ट पैक बनाने सहित पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड बने
उज्जैन | शहरवासियाें के सहयाेग से प्रशासन की मेजबानी में गुरुवार काे मेघदूत परिसर में हुए दिव्यांगाें के सामूहिक विवाह समाराेह में उज्जैन के नाम पांच गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स दर्ज हुए। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अारएमजे (िरकाॅर्ड मैनेजमेंट जज) मनीष बिश्नोई ने प्रमाण पत्र दिए।
ये रिकार्ड बने
1. 122 दिव्यांग जोड़ों की शादी। इससे पहले बैतूल में 114 दिव्यांग जोड़ों की शादी का रिकॉर्ड था, जो भी कलेक्टर शशांक मिश्र ने बनाया था।
2. पांच हजार लोगों के हाथ धुलवाए।
3. समारोह में 244 लोगों को एक साथ मेहंदी लगाई।
4. 12 फीट ऊंचा, 10 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा गिफ्ट पैक भेंट किया।
5. 29 अनाथ कन्याओं का एक ही पंडाल में सेवाधाम आश्रम के संचालक सुधीर भाई गोयल ने कन्यादान किया।
_photocaption_देवास निवासी मुकेश पंवार ने उज्जैन के जयसिंहपुरा की दिव्यांग लक्ष्मी मेहरा से विवाह किया। अाठवीं तक पढ़े लिखे मुकेश मजदूरी करते हैं अाैर एक अांख से कम देख पाते हैं जबकि लक्ष्मी के दाेनाें पैर खराब हैं। चल नहीं पाती हैं। समाराेह में रिश्तेदार ने लक्ष्मी को गोद में उठाकर फेरे की रस्म पूरी की। विस्तृत खबर पेज-4 पर *photocaption*