पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News During The Inspection The Collector Said Solve Every Problem Related To Farmers

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा- किसानों से जुड़ी हर समस्याएं हल करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन | रबी सीजन के साथ मंडी में आवक बढ़ने लगी है। इसके साथ ही 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी भी शुरू होने वाली है। इसे देखते हुए शुक्रवार को कलेक्टर शशांक मिश्र ने कृषि मंडी का दौरा किया। सुबह 11.30 बजे पहुंचे कलेक्टर मंडी कार्यालय के समक्ष नीलामी शेड पर भी पहुंचे। उन्होंने मंडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से
जुड़ी हर समस्या का समाधान करें। उन्होंने मंडी अधिकारियों के साथ स्टैंडअप बैठक भी ली। मंडी सचिव हरगोविंद सोनगरा ने बताया सीजन को देखते हुए मंडी में हर तरह की तैयारियां की है। बावजूद किसानों को समस्या आई तो वे मंडी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

ट्रैफिक डीएसपी बाथम कोसीएसपी का अतिरिक्त चार्ज

उज्जैन | ट्रैफिक डीएसपी एचएन बाथम अब माधवनगर सीएसपी का दायित्व भी देखेंगे। शुक्रवार को एसएसपी सचिन अतुलकर ने डीएसपी बाथम को माधवनगर अनुभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया। ट्रैफिक व्यवस्था के साथ माधवनगर व देवासगेट थाने के अपराधों की वे समीक्षा व कानून व्यवस्था संभालेंगे। डीएसपी बाथम ने कहा कि माधवनगर थाने के बल की मदद से फ्रीगंज की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर काम करेंगे।

खबरें और भी हैं...