- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Eight Other People Of Chit Fund Company Reached The Police Station Told The Police That More Than Four Crore Frauds Occurred
चिटफंड कंपनी के शिकार अन्य 8 लोग थाने पहुंचे पुलिस से कहा चार करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी हुई
सांईप्रसाद प्रापर्टीज प्राइवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज होते ही धोखाधड़ी के शिकार अन्य लोग भी सामने आना शुरू हो गए। आठ लोग ओर सामने आए है जिन्होंने उनके साथ एक करोड़ की धोखाधड़ी की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि चिटफंड कंपनी ने उज्जैन शहर में ही पांच साल में पैसा डबल कर लौटाने का झांसा देकर तीन से चार करोड़ की धोखाधड़ी की है। अन्य लोग भी सामने आएंगे।
गुरुवार को महाकाल थाना पुलिस ने जयसिंहपुरा निवासी कृषक सोमेश्वर माली की रिपोर्ट पर पुणे की सांई प्रसाद प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, प्रबंधक समेत स्थानीय एजेंट संजय प्रजापत निवासी चिंतामननगर के खिलाफ 27 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। उक्त कार्रवाई के बाद अन्य पीड़ित भी सामने आए है। सोमेश्वर माली ने बताया नंदकिशोर उर्फ नंदू माली से 15 लाख, तेजकरण माली से 10 लाख, लालपुल मार्ग निवासी बसंतीबाई से 35 लाख, राजेंद्र गुंदिया निवासी चिंतामन के 25 लाख, हरीश माली जयसिंहपुरा के 5 लाख, अशोक निवासी चंदेसरा के 1 लाख, नृसिंह माली निवासी चिंतामन के 3 लाख व लक्ष्मण माली निवासी जीवन खेड़ी के 15 लाख रुपए गए है। धोखाधड़ी के शिकार अधिकांश लोग खेती व्यवसाय से जुड़े है जिनसे कंपनी के लोगों ने एफडी के नाम पर रुपए लेकर धोखाधड़ी की। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया चिटफंड धोखाधड़ी का यह बड़ा मामला है जिसमें अन्य शिकायतकर्ता भी सामने आ रहे है।