- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Engineering College Review Presentation In Front Of Nba In April
एनबीए के समक्ष अप्रैल में होगा इंजीनियरिंग कॉलेज का रिव्यू प्रजेंटेशन
एनबीए के समक्ष अप्रैल में होगा इंजीनियरिंग कॉलेज का रिव्यू प्रजेंटेशन
उज्जैन | नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन के निरीक्षण में केवल 20 अंकों से पिछड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच की मान्यता के लिए अब शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन रिव्यू प्रजेंटेशन देगा। यदि 20 अंक बढ़ते हैं तो इस ब्रांच को भी एनबीए से एक्रिडिटेशन मिल सकेगा।
सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स आैर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच को एक्रिडिटेशन देने के लिए कॉलेज की ओर से एनबीए को आवेदन किया गया था। जिसमें से सिविल ब्रांच को ही 664 अंक मिलने पर तीन वर्ष के लिए मान्यता मिल सकी थी। इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच केवल 20 अंक से इलेक्ट्रिकल ब्रांच 50 अंकों से पिछड़ जाने के कारण एक्रिडिटेशन हासिल नहीं कर सकी। जिसके बाद कॉलेज की ओर से रिव्यू आवेदन किया गया था। जिसे मंजूर कर लिया गया है। कॉलेज के एनबीए कॉर्डिनेटर डॉ. वीके सुखवानी ने बताया अप्रैल में नईदिल्ली में रिव्यू प्रजेंटेशन दिया जाएगा। इसमें रेमेडियल क्लास का प्रजेंटेशन, कैंपस ड्राइव में सिलेक्शन, ऑफर लेटर, स्मार्ट क्लास, लैब उपकरण, लैब में किए गए कार्य, लैब अपग्रेडेशन सहित दस्तावेजों पर आधारित रिव्यू प्रजेंटेशन दिया जाएगा।