- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Examinations Will Be Conducted By Putting Tents In Madhav College
माधव कॉलेज में टेंट लगाकर होगी परीक्षाएं
माधव कॉलेज में प्राइवेट विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से इन्हें परीक्षा में बैठाने को लेकर कॉलेज प्रशासन को मशक्कत करना पड़ रही है। कक्ष आैर फर्नीचर की कमी के कारण नई परेशानी खड़ी हो गई है। इस कारण टेंट लगाकर माधव कॉलेज में परीक्षा करवाई जाएगी।
बीए में इस वर्ष अधिक संख्या में प्राइवेट विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म जमा किए हैं। कॉलेज प्रशासन ने केवल 1400 विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए कक्ष आैर फर्नीचर होने की बात कहते हुए अन्य विद्यार्थियों की परीक्षा दूसरे केंद्रों पर कराने के लिए विक्रम विश्वविद्यालय को पत्र लिखा था। विवि ने कालिदास कॉलेज आैर लोति कॉलेज में लगभग 550 विद्यार्थियों को बैठाने की व्यवस्था भी कर दी थी लेकिन इस बीच उच्च शिक्षा विभाग के इंदौर-उज्जैन संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. आरसी जाटवा ने आपत्ति लेते हुए माधव कॉलेज में ही सभी विद्यार्थियों की परीक्षा कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद अब कॉलेज प्रशासन के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
बास्केटबॉल ग्राउंड आैर लाइब्रेरी के सामने टेंट
प्रभारी प्राचार्य डॉ. जेएल बरमैया ने बताया बैठक व्यवस्था के लिए कक्षों के अलावा तीन स्थानों का चयन किया है। इसमें बास्केटबॉल ग्राउंड और लाइब्रेरी के सामने बरामदा व खाली जगह पर भी बैठक व्यवस्था की जाएगी। यह दोनों स्थान खुली जगह में होने के कारण यहां टेंट लगवाया जाएगा।