पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Fajalpura Police Colony Owes Electricity Bill Of 2 Lakhs

फाजलपुरा पुलिस कॉलोनी का 2 लाख का बिजली बिल बकाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाजलपुरा पुलिस कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मियों को तीन दिन से पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। टैंकर बुलवाकर वे पानी भर रहे हैं। पानी सप्लाय के लिए कॉलोनी में अलग से ट्यूबवेल का कनेक्शन लिया गया था लेकिन उसके बिल की राशि बढ़ते हुए दो लाख रुपए तक पहुंच गई। इस कारण तीन दिन पहले बिजली कंपनी की टीम ने कनेक्शन काट दिया।

फाजलपुरा पुलिस कॉलोनी में 70 परिवार रहते हैं, इनमें अधिकांश निरीक्षक व उपनिरीक्षक हैं। तीन दिन से वे पानी को लेकर परेशानी उठा रहे है। बकाया बिल के निराकरण नहीं किए जाने की यह समस्या सिंहस्थ के बाद से बनी हुई है। पहले भी एक बार कनेक्शन कट चुका है। तब अधिकारियों ने कुछ राशि भरकर कनेक्शन वापस जुड़वा दिया था। अब दोबारा वही स्थिति निर्मित हो गई।

कॉलोनी में निवासरत पुलिसकर्मियों ने कहा कि आधा पैसा वे देने को तैयार हैं लेकिन इस समस्या का स्थायी निदान होना जरूरी है। आरआई जेपी आर्य ने बताया मेरी जानकारी में समस्या आई है। रविवार को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति पता लगाने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।

खबरें और भी हैं...